खेत मेें अधेड़ ने लगाई फांसी

जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत इमलिया में शुक्रवार को एक अधेड़ ने खेत में पेड़ के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है।
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को सिद्धांत रजक 23 वर्ष निवासी प्रेमनगर इमलिया ने सूचना दी कि उसके पिता ताराचंद रजक 57 वर्ष सुबह लगभग 7-30 बजे घर से इमलिया मोड़ जाने निकले थे जिन्होंने बलराम रजक के खेत में लगे नीम के पेड़ में फांसी लगा ली जिससे उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मर्ग कायम कर छानबीन शुरू कर दी है।

Next Post

मामा ने सरौते से वार कर भांजे को किया घायल

Sat Apr 4 , 2026
जबलपुर: विजय नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मामा ने सरौते से हमला कर भांजे को घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को अमित जैन 43 वर्ष निवासी समदडिय़ा ग्रीन सिटी माढ़ोताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी किराना दुकान है […]

You May Like