
रतलाम। भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अम्बेडकर सम्मान अभियान के तहत् संगोष्ठी आयोजित की गई। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ,पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा, मुख्य वक्ता रहे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने की। इस दौरान जिला महामंत्री निर्मल कटारिया एवं संगीता चारेल तथा भाजपा अ.जा. मोर्चा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश बौरिया मंचासीन रहे। संगोष्ठी मे पहलगाम हमले मे मृत्य हुए देषवासियों को मौन रखकर श्रृद्धाजंलि दी गई। उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबा साहेब की भावना अनुसार ही सबका साथ- सबका विकास का संकल्प लेकर सारी योजनाएं बनाकर काम कर रहे है। कांग्रेस ने बाबा साहेब को लेकर बाते बहुत कही, लेकिन उनके लिए कोई काम नहीं किया। हमेशा बाबा साहेब की उपेक्षा ही की और उन्हे कभी आगे नही आने दिया। बाबा साहेब को चुनाव हराने से लेकर उन्हें संविधान सभा मे आने से रोकने का काम भी कांग्रेस ने किया। बाबा साहब का जीवन सदैव संघर्ष पूर्ण रहा। लेकिन वे बहुमुखी प्रतिमा के धनी थे। भाजपा उनके सामाजिक न्याय के मार्ग पर चलकर सबका विकास कर रही है।
