ईंधन से लदे भारतीय जहाजों को सुरक्षित मार्ग मिलना भारत और मोदी की बढ़ती कीर्ति का परिणाम: सचदेवा

नयी दिल्ली 12 जनवरी (वार्ता) दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि युद्धग्रस्त स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत का झंडा लगे ईंधन से लदे जहाजों को सुरक्षित मार्ग मिलना भारत की स्पष्ट विदेश नीति के साथ ही दुनियाभर में देश और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बढ़ती कीर्ति का परिणाम है।

श्री सचदेवा ने गुरुवार को संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि आज ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के दौरान भारत सरकार के फोन पर निवेदन करने से ईरान द्वारा ईंधन से लदे भारतीय जहाजों को सुरक्षित रास्ता देना एक ओर जहां श्री के वैश्विक राजनीतिज्ञ होने को प्रमाण है। वहीं ओछी राजनीति करके देश विदेश में भारत की छवि धूमिल करने वाले लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सरीखे नेताओं के मुंह पर करारा तमाचा है।

उन्होंने कहा कि आज विश्व ईंधन विशेषकर रसोई गैस की संकट से गुजर रहा है, लेकिन ईरान द्वारा भारतीय जहाजों को सुरक्षित रास्ता देना दर्शाता है कि भारत कितने सबल नेतृत्व के सुरक्षित हाथों में है, बस हमारे देश के कुछ विपक्षी दलों के नेता ही देश की छवि से खेलना छोड़ दें तो बेहतर होगा।

 

Next Post

धान भुगतान को लेकर कांग्रेस का उग्र विरोध, मुख्यमंत्री व विधायक का पुतला किया दहन 

Thu Mar 12 , 2026
जबलपुर । मझौली तहसील के सामने धान की फसल के भुगतान की मांग को लेकर किसान पिछले एक माह से अधिक समय से धरने पर बैठे हैं। किसानों को अब तक भुगतान नहीं मिलने से नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है। किसानों के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को […]

You May Like