धान भुगतान को लेकर कांग्रेस का उग्र विरोध, मुख्यमंत्री व विधायक का पुतला किया दहन 

जबलपुर । मझौली तहसील के सामने धान की फसल के भुगतान की मांग को लेकर किसान पिछले एक माह से अधिक समय से धरने पर बैठे हैं। किसानों को अब तक भुगतान नहीं मिलने से नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है। किसानों के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मझौली के पोला तिराहा में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री व क्षेत्रीय विधायक का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि शासन-प्रशासन किसानों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही धान का बकाया भुगतान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा तथा आने वाले दिनों में जबलपुर कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

Next Post

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलखाडू में हुआ एचपीवी वैक्सीनेशन

Thu Mar 12 , 2026
जबलपुर। सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत् मुख्य चिकित्सा एवं स्वस्थ अधिकारी डॉ संजय मिश्रा , जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ विनोद गुप्ता, मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय जैन के निर्देशन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलखाडू में निर्धारित उम्र समूह की बच्चियों को गर्भाशय एवं ग्रीवा […]

You May Like