पुनीत इस्सर का थियेटर शो जय श्री राम रामायण 25 नवंबर को भोपाल में

भोपाल। प्रसिद्ध अभिनेता और निर्देशक पुनीत इस्सर 25 नवंबर को लाल परेड ग्राउंड, भोपाल में अपने थियेटर शो जय श्री राम रामायण का मंचन करेंगे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम रामायण के प्रमुख प्रसंगों और भावनाओं को नाटकीय रूप में पेश करेगा, जिसमें संगीत, नृत्य और संवाद का विशेष महत्व होगा।

पुनीत इस्सर ने कहा कि यह प्रस्तुति पारंपरिक कथानक के साथ आधुनिक थियेट्रिकल तकनीक का मेल है, जिससे दर्शकों को एक यादगार अनुभव मिलेगा। शो में उनके साथ कई प्रतिभाशाली कलाकार भी मंच पर नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि इस मंचन का उद्देश्य न केवल मनोरंजन है, बल्कि रामायण के आदर्श और संदेश को नई पीढ़ी तक पहुँचाना भी है। कार्यक्रम शाम 6 बजे शुरू होगा।

Next Post

पीयूष गोयल ने ऋषि सुनक से मुलाकात की

Thu Oct 16 , 2025
नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर (वार्ता) केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को यहां ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से मुलाकात की और दोनों देशों के संबंधों को मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श किया। श्री गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री […]

You May Like