जबलपुर: बेलबाग थाना अंतर्गत शीतलामाई बम्बादेवी घमापुर निवासी युवती के साथ उसके दोस्त ने विश्वासघात करते हुए शादी में पहनने लिए जेवर हड़प लिए। पुलिस ने अमानत में ख्यानत का प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस ने बताया कि सचिता पटेल 30 वर्ष निवासी शीतलामाई बम्बादेवी घमापुर ने लिखित शिकायत की कि वह प्राईवेट जॉब करती है अमित जाट उसका दोस्त था अमित जाट के भाई सारंग की शादी थी.
अमित जाट ने उससे शादी में पहनने के लिये उसकी सोने की चैन, नथ, बंदी, अंगूठी मांगी और बोला कि शादी के बाद वापस कर देगा, उसने अमित जाट पर भरोसा करते हुये अपने पास रखी सोने की चैन, नथ, बेंदी, अंगूठी अमित जाट को अमित के घर जाकर अमित की मां के सामने दी थी, शादी के बाद अमित ने उसकी चैन वापस कर दी थी, सोने की नथ, बेंदी, अंगूठी वापस नहीं की थी। अब मांगने पर वापस नहीं कर रहा है। अमित जाट द्वारा उसके भरोसे को तोड़कर उसके साथ बेईमानी करते हुये जेवर वापस नहीं कर रहा है।
