देवी अहिल्या बाई की 230 वीं पुण्यतिथि पर निकली भव्य पालकी यात्रा

इंदौर : महारानी देवी अहिल्या बाई की 230 वीं पुण्यतिथि के मौके पर गांधी हाल से भव्य पालकी यात्रा निकाली गई।

पालकी के आगे होलकर कालीन वेश में कलाकार घोड़े पर सवार थे। शहर के बैंड, भजन मंडलियां भी यात्रा में शामिल हुए और पाउल भजन गाए। लेझिम और दिंडी के साथ भी भजनों की प्रस्तुति दी गई। पालकी के स्वागत के लिए दो किलोमीटर लंबे यात्रा मार्ग पर अनेक मंच लगाए गए थे। इसके अलावा गुणीजनों का सम्मान किया।

गुणीजन सम्मान समारोह में पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कहा कि देवी अहिल्या माता सबकी हैं। सब पालकी यात्रा में इसी भाव से आते हैं। अहिल्या मां ने पूरे देश में अपने परोपकारी कार्यों की अमिट छाप छोड़ी है।

Next Post

दिल्ली से खाटू श्याम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू, अब मथुरा-वृंदावन की तैयारी

Sat Aug 23 , 2025
नयी दिल्ली, 23 अगस्त (वार्ता) हेलीकॉप्टर सेवा प्रदान करने वाली स्यंदन एविएशन ने शनिवार को दिल्ली के रोहिणी हेलीपोर्ट से राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटू श्याम और चुरू जिले में स्थित सालासर बालाजी के लिए दैनिक उड़ान शुरू की। स्यंदन एविएशन के प्रबंध निदेशक अभिनव सहाय ने इस […]

You May Like