वार्ड 47 में वैशाली रोड के फुटपाथ से हटाया अतिक्रमण

भोपाल। नगर निगम ने राजधानी के वार्ड 47 में फुटपाथ पर लगे अवैध ठेलों और गन्ने की चरखी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इस कार्रवाई में दो ट्रक भरकर सामान जब्त किया गया और फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। दरअसल वार्ड 47 में वैशाली नगर और पत्रकार कॉलोनी के रास्ते पर फुटपाथ पर लंबे समय से अवैध ठेलों और गन्ने की चरखी का कब्जा था। इससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। फुटपाथ पर चलने के लिए जगह न होने के कारण लोगों को सड़क पर चलने के लिए मजबूर होना पड़ रहा था, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया था।नगर निगम के अतिक्रमण अमले ने कारवाई करते हुए उन सभी अवैध ठेलों को ज़ब्त किया।

इनका कहना है

नगर निगम की टीम के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा जिससे किसी भी अप्रिय घटना से बचाव हो सके इसके साथ ही सभी अतिक्रमण करियों को भविष्य के लिए सचेत किया गया की यदि आगे इस प्रकार से अतिक्रमण किया जाता है तो कानूनन कारवाई की जाएगी।

शैलेन्द्र भदौरिया,अतिक्रमण अधिकारी

Next Post

अवधपुरी में शराब दुकान का विरोध, 50 मीटर के दायरे में है मंदिर और स्कूल

Tue Apr 1 , 2025
भोपाल। शराब दुकानों की शिफ्टिंग का मामला तूल पकड़ रहा है। अब अवधपुरी में ऋषिपुरम तिराहे पर शराब दुकान खुलने का विरोध शुरू हो गया है। लोग रैली-धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, जबकि सोमवार को सद्बुद्धि के लिए रामायण का पाठ भी किया। इस प्रदर्शन में महिलाएं और बच्चे भी […]

You May Like