महादेव को लगाई हल्दी-मेहंदी, किया आकर्षक श्रृंगार

शाजापुर, 21 फरवरी. 26 फरवरी को देशभर में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और शहर में शिवरात्रि की शहनाईयां भी सुनाई देने लगी हैं. शुक्रवार को विवाह उत्सव शुरू हो गया और महादेव दुल्हे के रूप में सज गए, जिन्हें श्रद्धालुओं ने हल्दी व मेहंदी लगाई और मंगल गीत गाए. भगवान शिव और माता पार्वती के शुभ विवाह का उत्सव शहर के शिव मंदिरों में शुरू हो गया है. महाशिवरात्रि पर्व 26 फरवरी को मनाया जाएगा. इसके पूर्व रविवार को महादेव को हल्दी लगाई गई. इस दौरान मंदिरों में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा और सभी ने दुल्हा बने महादेव के आकर्षक स्वरूप के दर्शन किए. आयोजन के तहत 22 फरवरी शनिवार को भी हल्दी लगाकर उनका श्रृंगार किया जाएगा. इसके बाद मंदिर में दिनभर भजन-कीर्तन का सिलसिला जारी रहेगा और आगामी पांच दिनों तक प्रतिदिन मंदिर में धार्मिक आयोजन होंगे.

प्रतिदिन लग रहा भक्तों का तांता…

यूं तो प्रतिदिन श्रद्धालु महादेव के दर्शन करने के बाद ही अपने दिन की शुरूआत करते हैं, लेकिन शिव विवाह की तैयारियों को लेकर भक्तों में खासा उत्साह नजर आ रहा है. जहां दिनभर श्रद्धालु महादेव के विवाह की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं. तो मंदिरों में सजावट भी की जा रही है. इसके लिए नगर के शिव मंदिरों में रंग रोगन कर विद्युत सज्जा की जा रही है.

28 तक महादेव के विवाह में व्यस्त रहेंगे शहरवासी

ओंकारेश्वर मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश गोस्वामी ने बताया कि आयोजन के तहत अब 25 फरवरी को दोपहर 3 बजे से मंडप सजेगा. इसी दिन शाम को 5 बजे से गाजे-बाजे के साथ शिव बरात निकाली जाएगी. इसमें भक्त बराती बनकर शामिल होंगे. 26 फरवरी को लग्न का मुहूर्त है. इस दौरान धूमधाम से विवाह होगा. इसके बाद 28 फरवरी को दोपहर 3 से रात 10 बजे तक भंडारे का आयोजन किया जाएगा. मंदिर पुजारी व भक्त मंडल ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में आकर प्रसादी ग्रहण कर धर्म का लाभ लेने का अनुरोध किया है.

Next Post

छात्रों का परिश्रम और समर्पण देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा: शाह

Fri Feb 21 , 2025
नयी दिल्ली 21 फरवरी (वार्ता) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि छात्र देश की प्रगति का आधार हैं और उनका परिश्रम तथा समर्पण भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। श्री शाह ने शुक्रवार को यहां चाणक्यपुरी स्थित गुजरात भवन में गुजरात के डांग जिले के संतोकबा […]

You May Like