छात्रों का परिश्रम और समर्पण देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा: शाह

नयी दिल्ली 21 फरवरी (वार्ता) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि छात्र देश की प्रगति का आधार हैं और उनका परिश्रम तथा समर्पण भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

श्री शाह ने शुक्रवार को यहां चाणक्यपुरी स्थित गुजरात भवन में गुजरात के डांग जिले के संतोकबा ढोलकिया विद्या मंदिर के ग्रामीण एवं आदिवासी समाज के छात्रों के साथ एक प्रेरक शैक्षणिक संवाद किया। यह पहल केंद्रीय गृह मंत्री की युवाओं के साथ प्रत्यक्ष संवाद और उन्हें प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता का हिस्सा है। गृह मंत्री ने छात्रों के प्रश्नों के उत्तर देते हुए मेहनत, समर्पण और दृढ़ संकल्प की महत्ता पर बल दिया।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि जनजातीय समाज का उत्थान और उनका सशक्तीकरण सरकार की प्राथमिकता है ।

श्री शाह ने कहा कि छात्र देश की प्रगति का आधार हैं और उनका परिश्रम एवं समर्पण भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। उन्होंने छात्रों को डॉक्टर, इंजीनियर और प्रशासनिक सेवा जैसे करियर में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि यदि आप देश के विकास को अपना लक्ष्य बनाएंगे, तो आपका व्यक्तिगत विकास स्वाभाविक रूप से सुनिश्चित होगा और इसीलिए, आपका मूल उद्देश्य देश के विकास के लिए कार्य करना होना चाहिए।

 

 

Next Post

सोना- चांदी में गिरावट

Fri Feb 21 , 2025
इंदौर, 21 फरवरी (वार्ता) स्थानीय सर्राफा बाजार में सोना तथा चांदी में नरमी हुई आज सोना 700 तथा चांदी 500 रुपये नीची होकर कर बिकी। चांदी सिक्का स्थिर रहा। विदेशी बाजार में सोना 2933 डालर व चांदी 3296 सेन्ट रुपये प्रति औंस बिकी। उल्लेखनीय है कि सोना- चांदी के भाव […]

You May Like