इटारसी: तवा बांध के जल संग्रहण क्षेत्र में लगातार हो रही वर्षा और बढ़ती पानी की आवक को देखते हुए आज सोमवार, 27 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से तवा डैम के तीन जलद्वार खोल दिए गए।कार्यपालन यंत्री, तवा परियोजना संभाग इटारसी के अनुसार, तवा डैम का वर्तमान जलस्तर 1166.30 फीट दर्ज किया गया है। बढ़ते जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए तीन गेटों को 3 फीट तक खोला गया है, जिनसे लगभग 16,070 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। यह अतिरिक्त जल तवा नदी में प्रवाहित होगा, जो आगे चलकर नर्मदा नदी में समाहित होता है।
प्रशासन की चेतावनी
तवा परियोजना संभाग ने तवा और नर्मदा नदी किनारे बसे गांवों के निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे नदी तट के पास न जाएं, क्योंकि अगले कुछ घंटों में नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है।
Next Post
बिहार चुनाव में रिकॉर्ड लाइव वेब कास्टिंग, सभी 90,712 बूथों पर हर गतिविधि की होगी सीधी निगरानी
Mon Oct 27 , 2025
नई दिल्ली, 27 अक्टूबर 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। राज्य के पहले और दूसरे चरण के मतदान के दौरान, सभी 90,712 बूथों से लाइव वेब कास्टिंग की जाएगी। यह बिहार विधानसभा चुनाव के इतिहास में […]

You May Like
-
2 months ago
जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार