
विदिशा। कोतवाली और सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत विधि रात में तीन अलग-अलग स्थान पर चोरी की वारदात सामने आई है पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है। सीएसपी अतुल सिंह ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र में और अन्य जगहों पर हुई चोरी के मामले में पुलिस जांच कर रही है मामला दर्ज कर जांच पड़ताल कर चोरों को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा नहीं बताएंगे कि शंकर नगर कोतवाली थाना क्षेत्र में मंदिर में चोरी हुई तो वहीं दूसरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में ही चुनाव वाली गली में हुई है इसके अलावा सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक दुकान में भी ताले टूटने और चोरी की बात सामने आई है।
