अंगोला और बोत्सवाना की छह दिवसीय यात्रा के बाद स्वदेश लौटीं मुर्मु

नयी दिल्ली, 14 नवंबर (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अंगोला और बोत्सवाना की छह दिवसीय यात्रा के बाद शुक्रवार को दिल्ली लौट आयीं।

श्रीमती मुर्मु आठ नवंबर से अंगोला और बोत्सवाना की छह दिवसीय यात्रा पर थीं। भारत के राष्ट्रपति की इन दोनों अफ्रीकी देशों की यह पहली राजकीय यात्रा थी। इस दौरान वह चार दिन अंगोला की यात्रा पर रहीं और फिर मंगलवार को बोत्सवाना पहुंची थीं।

राष्ट्रपति भवन ने शुक्रवार को श्रीमती मुर्मु के स्वदेश लौटने की जानकारी दी। श्रीमती मुर्मु ने इस यात्रा के दौरान ऊर्जा, व्यापार और निवेश सहित विभिन्न क्षेत्रों में दोनों अफ्रीकी देशों के साथ मजबूत संबंधों के लिए भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

अंगोला की यात्रा के दौरान उन्होंने वहां के राष्ट्रपति जोआओ मैनुअल गोंकाल्वेस लौरेंको के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। श्रीमती मुर्मु ने कहा कि अंगोला भारत की ऊर्जा सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

राष्ट्रपति अंगोला के बाद मंगलवार को बोत्सवाना पहुंची और वहां के राष्ट्रपति डुमा बोको के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत की। राजकीय यात्रा के अंतिम दिन उन्होंने गुरुवार को बोत्सवाना के उपराष्ट्रपति नदाबा नकोसिनाथी गाओलाथे और विदेश मंत्री के साथ अहम बैठक की।

Next Post

गंजबासौदा में फुटपाथ बाजार और अतिक्रमण प्रबंधन की आवश्यकता

Fri Nov 14 , 2025
गंजबासौदा: शहर के प्रमुख मार्गों चौक चौराहा, पुराना व नया बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन से अंबेडकर चौक तक, हनुमान मंदिर से हितकारिणी धर्मशाला रोड, त्योंदा और बरेठ रोड पर प्रतिदिन सब्जी, फल तथा अन्य सामग्री की दुकानें फुटपाथ और सड़क किनारे लगती हैं. इन दुकानों से नगर पालिका द्वारा नियमित […]

You May Like

मनोरंजन