बनखेड़ी में मातृ सम्मेलन: 246 माताओं की सहभागिता

बनखेड़ी। शिशु वाटिका गोविंदनगर में मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में धर्मेंद्र गुर्जर (भाऊसाहब भुस्कुटे स्मृति लोकन्यास के प्रबंधक), डॉ. आकांक्षा पांडे (कृषि विज्ञान केंद्र, पोषण आहार विशेषज्ञ) एवं सुजय चौकसे (सचिव, ग्राम पंचायत कामती) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

इस अवसर पर धर्मेंद्र गुर्जर ने पंच परिवर्तन और समरसता पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि नवदुर्गा में देवी शक्ति की पूजा और कन्या भोज के माध्यम से समाज में समरसता का संदेश दिया जाता है।

कार्यक्रम में 246 माताओं ने सहभागिता की। मंगलतायन विश्वविद्यालय जबलपुर की राबे छात्राओं ने स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया, जिसे सभी ने सराहा। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन प्रतिभा राजपूत दीदी द्वारा किया गया।

Next Post

मैहर में नवरात्रि पर मांस बिक्री पर प्रतिबन्ध

Sun Sep 21 , 2025
सतना:मैहर में शारदेय नवरात्रि के अवसर पर जुडने वाली भक्तों की भीड को घ्यान में रखते हुए अनुविभागीय अधिकारी मैहर दिव्या पटेल ने नगर पालिका क्षेत्र में मांस,मछली और अंडा बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है. इस आशय के जारी आदेश में यह प्रतिबंध 22 सितंबर से 3 अक्टूबर तक […]

You May Like