
सिंगरौली।सोमवार की देर रात 12.20 बजे अंतर राज्यीय बस स्टैंड में खड़ी दो यात्री बसों में लगी आग। बसों में आग लगने से दोनों बसें धू-धू कर जलती रहीं। आग विजय बस में लगी थी। जहां बस में सो रहे खलासी हरीश पनिका की जलकर मौत हो गई है। एक के बाद एक दो बसों में आग लगने से बस स्टैंड में अफरातफरी का माहौल निर्मित हो गया था। आग लगने का कारण अज्ञात है।
