दोस्त ही निकले कातिल, पिस्टल और कारतूस बरामद

रीवा। बैकुण्ठपुर थाना अन्तर्गत तीन दिन पूर्व 4 अप्रैल को सलैया गांव में युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी. हत्यारे कोई और नही बल्कि दोस्त ही निकले, जो पैसे के लेन देन को लेकर अपने दोस्त को मौत के घाट उतार दिया था. परिजनो ने जिस युवक पर हत्या का अंदेशा जताया था वही आरोपी निकला. अवैध पिस्टल की खरीदी के पैसे को लेकर विवाद के दौरान आरोपियो ने युवक को गोली मार दी. जिससे युवक की मौत हो गई थी. दोनो आरोपी पकड़े गए है, जिनके पास से एक देशी पिस्टल, जिंदा कारतूस बरामद किया गया है.

पूरे मामले का खुलासा करते हुए एएसपी विवेक लाल ने बताया कि 4 अप्रैल को सलैया में अज्ञात दो बदमाशो द्वारा सत्यपाल सिंह उर्फ अर्पित की गोली मार कर हत्या कर दी थी. अर्पित को संजय गांधी अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया था. पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर परिजनो से पूंछताछ की और संदेह के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की.

संदेहियों योगेश शुक्ला उर्फ मोहित पिता वृहदकरण शुक्ला 28 वर्ष निवासी ग्राम बड़ी हर्दी हाल निवासी बरगवां सिंगरौरी एवं संजय बसोर निवासी बरगवां सिंगरौली को गिरफ्तार किया जाकर पूछताछ की गई. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक सत्यपाल सिंह उर्फ अर्पित से अवैध पिस्टल की खरीदी की कीमत को लेकर पैसे के लेनदेन पर विवाद की स्थिति निर्मित हुई थी. जिस पर आरोपियों नें उक्त घटना को अंजाम दिया. आरोपी योगेश के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 देशी पिस्टल एवं 02 जिंदा कारतूस और एक कार बरामद की गई. इसके अलावा आरोपी योगेश शुक्ला द्वारा घटना के बाद मृतक का मोबाइल उसके पास से लेकर रास्ते में फेंक देना बताया गया था जिसे आरोपी की की निशानदेही पर बरामद किया गया है.

Next Post

लंदन वाले फर्जी डॉक्टर नरेंद्र जॉन केम प्रयागराज से गिरफ्तार

Mon Apr 7 , 2025
दमोह। मप्र पुलिस ने लंदन वाले फर्जी डॉक्टर नरेंद्र यादव उर्फ नरेंद्र जोन केम को आज उप्र के प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया है। इस बीच मानव अधिकार आयोग की तीन सदस्यीय टीम ने आज दमोह के मिशन अस्पताल में लंदन वाले डॉक्टर की फर्जी डिग्री और अस्पताल में डाक्टरों […]

You May Like