ग्वालियर में जापानी बुखार के 11 संदिग्ध मिलने से हड़कंप

ग्वालियर। ग्वालियर में जापानी बुखार का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। जिस सागरताल सरकारी मल्टी में पहले जापानी बुखार का एक मरीज मिला था अब वहीं पर 11 संदिग्ध मरीज मिले हैं जिनके लक्षण जापानी बुखार जैसे लग रहे हैं। एक साथ इतनी संख्या में संदिग्ध मरीज मिलने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप है। सभी संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।

सागर ताल टंकी वाले हनुमान मंदिर के पास सरकारी आवास में रहने वाली 15 साल की लड़की को कुछ दिन पहले तेज बुखार, सिर दर्द व उल्टी हो रहीं थीं। परिजनों ने पहले तो पास में ही किसी डॉक्टर से उपचार कराया लेकिन कुछ दिनों के बाद सोनम के सिर में दर्द व दौरे पड़ने लगे। इतना ही नहीं सोनम ठीक से हाथ पैर भी नहीं चला पा रही थी। इस पर परिजन उसे जेएएच अस्पताल लेकर पहुंचे और भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने जापानी इंसेफेलाइटिस की संभावना जताते हुए जीआरएमसी के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में जांच कराई तो उसे संक्रमण निकला।

जापानी इंसेफेलाइटिस एक ऐसी बीमारी है, जो मच्छरों के काटने से होती है। ये मच्छर फ्लेविवायरस संक्रमित होते हैं। यह संक्रामक बुखार नहीं है। यह एक व्यक्ति से दूसरे में नहीं फैलता है। विशेषज्ञों की मानें तो जापानी इंसेफेलाइटिस पूर्वांचल भारत में अधिक होता है। इस बुखार का पता मच्छर के काटने के 5 से 15 दिनों में दिखाई देता है।

Next Post

मल्टी के साथ-साथ आसपास के 440 घरों का सर्वे, सैंपल लिए

Fri Jan 24 , 2025
ग्वालियर। सागरताल के पास स्थित सरकारी मल्टी में रहने वाली 15 साल की बच्ची को बीते रोज जापानी इंसेफेलाइटिस होने की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। सीएमएचओ डॉ. सचिन श्रीवास्तव ने जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ.महेंद्र पिपरौलिया के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम भेजकर उस […]

You May Like

मनोरंजन