एनटीपीसी के सीएमडी को मिला छह महीने का कार्यकाल विस्तार

नयी दिल्ली, 28 जुलाई (वार्ता) सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एटीपीसी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) गुरदीप सिंह का कार्यकाल छह महीने के लिए बढ़ा दिया है। उनका कार्यकाल 31 जुलाई का समाप्त हो रहा था। छह महीने का विस्तार 01 मई 2026 से प्रभावी होगा। महारत्न कंपनी का दर्जा प्राप्त एनटीपीसी ने मंगलवार को शेयर बाजारों को बताया कि राष्ट्रपति ने सीएमडी के रूप में श्री सिंह को छह महीने के लिए या इस पद पर नियमित भर्ती होने तक या अगले आदेश तक के लिए अनुबंध के आधार पर सेवा विस्तार दिया है।

श्री सिंह वर्ष 2016 से एनटीपीसी के सीएमडी के पद पर हैं। उससे पहले वह गुजरात राज्य विद्युत कंपनी के प्रबंध निदेशक के पद पर थे। उनके पास ऊर्जा क्षेत्र में लगभग चार दशक का अनुभव है। उन्होंने वर्ष 1987 में एनटीपीसी में प्रशिक्षु अभियंता के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। वह कई सार्वजनिक तथा निजी ऊर्जा कंपनियों में काम कर चुके हैं। वह एनआईटी कुरुक्षेत्र से मेकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक हैं। उन्होंने आईआईएम अहमदाबाद से प्रबंधन शिक्षा कार्यक्रम का कोर्स भी पूरा किया है।

.....

Next Post

औद्योगिक उत्पादन जून में 7.3 प्रतिशत बढ़ा

Tue Jul 28 , 2026
नयी दिल्ली, 28 जुलाई (वार्ता) खनन को छोड़कर अन्य क्षेत्रों के मजबूत प्रदर्शन से देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) मंगलवार को सालाना आधार पर 7.3 प्रतिशत बढ़ गया। पिछले साल जून में आईआईपी 2.2 प्रतिशत और इस साल मई में 5.0 प्रतिशत रहा था। केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के […]

You May Like