ग्वालियर: पनिहार थाना क्षेत्र के ग्राम बरई में घर के खिरक से दो भैंस और दो मोबाइल चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार फरियादी संजय पुत्र पातीराम कुशवाह, उम्र 28 साल, निवासी ग्राम बरई ने शिकायत दर्ज कराई है। घटना 3 अगस्त को सुबह 11 बजे से 4 अगस्त को सुबह 3 बजे के बीच की बताई गई है।
फरियादी के अनुसार इस दौरान कोई अज्ञात व्यक्ति उसके घर के खिरक से दो भैंस और दो मोबाइल चोरी कर ले गया। चोरी की घटना सामने आने के बाद फरियादी ने पुलिस को सूचना दी। पनिहार थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 73/26 दर्ज कर धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला कायम किया है। प्रकरण की विवेचना प्रआर जयवीर सिंह कर रहे हैं।
