शातिर बदमाश ‘बड़े पिता’ को इंदौर से 9 माह के लिए किया जिलाबदर

इंदौर:परदेशीपुरा क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय बदमाश अमन उर्फ बड़े पिता पूरा नाम: अमन सिंह बुंदेला, उम्र 24 वर्ष, निवासी लालगली, थाना परदेशीपुरा को तहत जिलाबदर कर किया है. पुलिस आयुक्त द्वारा जारी आदेश के तहत अमन बुंदेला को आगामी 9 माह के लिए इंदौर नगरीय क्षेत्र, देहात क्षेत्र सहित इससे लगे सीमावर्ती जिलों की सीमाओं में प्रवेश पर प्रतिबंधित कर दिया है.

आदेश की तामील पूरे विधि-विधान के साथ कराई गई. टीम ने संबंधित क्षेत्र में लाउडस्पीकर के माध्यम से आदेश का सार्वजनिक ऐलान किया और आरोपी अमन के परिजनों को भी स्पष्ट निर्देश दिए कि आदेश का उल्लंघन किसी भी स्थिति में न हो. अमन उर्फ बड़े पिता पर मारपीट, धमकी, अवैध गतिविधियों और क्षेत्र में भय का माहौल बनाने जैसे गंभीर आरोप हैं. थाना प्रभारी आरडी कानवा ने बताया कि कानून व्यवस्था में बाधा बनने वाले ऐसे तत्वों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

बीमारी से जूझ रहे व्यक्ति ने की आत्महत्या

Sun Jul 13 , 2025
जोशी गुराडिया में फांसी लगाकर दी जान, सिमरोल पुलिस कर रही जांच इंदौर: जोशी गुराडिया क्षेत्र में एक व्यक्ति ने बीमारी से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान 57 वर्षीय कैलाश पिता अम्बा राम के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह लंबे […]

You May Like