
दमोह। जिले में समस्त ग्रामवासियों को सूचित किया जाता है कि वर्षाकाल के दौरान व्यारमा नदी तथा उसकी सहायक नदियों, नालों व तालाबों में जलस्तर बढ़ने के साथ-साथ मगरमच्छों की सक्रियता बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।ऐसी स्थिति में इन जलस्रोतों के आसपास जाना, स्नान करना, मछली पकड़ना, कपड़े धोना अथवा पशुओं को पानी पिलाने ले जाना जोखिमपूर्ण हो सकता है.अतः वन विभाग दमोह आप सभी से अनुरोध किया है कि वर्षाकाल के दौरान व्यारमा नदी, उसकी सहायक नदियों, नालों व तालाबों में अनावश्यक रूप से न जाएं तथा अपने परिवार के सदस्यों, विशेषकर बच्चों को भी इन स्थानों से दूर रखें.कृपया किसी भी स्थान पर मगरमच्छ दिखाई देने अथवा किसी आपात स्थिति की जानकारी तत्काल वन विभाग को दें। आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है।
