राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का ग्वालियर आगमन, विमानतल पर हुआ आत्मीय स्वागत

ग्वालियर। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का ग्वालियर आगमन पर विमानतल पर आत्मीय स्वागत हुआ। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु वायुसेना के विमान से वायुसेना के विमानतल महाराजपुरा पर पधारीं। उनके साथ प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल भी आए।

विमानतल पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने राष्ट्रपति को पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर सामाजिक न्याय एवं उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, ऊर्ज मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद भारत सिंह कुशवाह व महापौर शोभा सतीश सिकरवार ने भी पुष्प-गुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।

विमानतल पर अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव, डीजी होमगार्ड प्रज्ञा रिचा श्रीवास्तव, कलेक्टर रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह एवं वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु एवं राज्यपाल मंगुभाई पटेल कुछ देर रुकने के पश्चात हैलीकॉप्टर से श्योपुर जिले के कूनों के लिये रवाना हुए। विमानतल पर संभागीय आयुक्त मनोज खत्री, आईजी अरविंद कुमार सक्सेना, डीआईजी असित यादव, नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय सहित वायुसेना के अधिकारी उपस्थित थे।

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु 22 जून को प्रात: 10.40 बजे हैलीकॉप्टर से श्योपुर के कूनों से वायुमार्ग द्वारा ग्वालियर में वायुसेना के विमानतल महाराजपुरा आयेंगीं। कुछ देर रुकने के पश्चात वायुसेना के विमान द्वारा नई दिल्ली के लिये रवाना होंगीं।

Next Post

कूनो की मादा चीता गांव में भरी आबादी के बीच घुसी

Sun Jun 21 , 2026
श्योपुर। कूनो की एक मादा चीता आज गांव में भरी आबादी के बीच घुस गई। वह एक स्कूल के पास पहुंच गई, ग्रामीणों ने लाठी-डंडों के दम पर चीता को तत्काल ही जंगल की ओर खदेड़ दिया। जिले के विजयपुर इलाके में आने वाले दुबेरा गांव में उस वक्त हड़कंप […]

You May Like