कूनो की मादा चीता गांव में भरी आबादी के बीच घुसी

श्योपुर। कूनो की एक मादा चीता आज गांव में भरी आबादी के बीच घुस गई। वह एक स्कूल के पास पहुंच गई, ग्रामीणों ने लाठी-डंडों के दम पर चीता को तत्काल ही जंगल की ओर खदेड़ दिया। जिले के विजयपुर इलाके में आने वाले दुबेरा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कूनो नेशनल पार्क से निकलकर एक मादा चीता गांव में घुस गई। यह चीता खेतों के रास्ते होते हुए गांव की गलियों और फिर सरकारी प्राइमरी स्कूल के बिल्कुल पास तक पहुंच गई। हालांकि आज रविवार होने के कारण स्कूल बंद था।ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से हांक कर चीता को तत्काल ही जंगल की ओर भगा दिया है।

Next Post

श्योपुर में डंपर ने पांच गायों को कुचला

Sun Jun 21 , 2026
श्योपुर। श्योपुर में डंपर ने पांच गायों को कुचल दिया। इनकी मौत हो गई जबकि 4 मवेशी घायल हो गए। ग्रामीणों ने ड्राइवर को पुलिस को सौंप दिया। ड्राइवर शराब के नशे में बताया गया है। श्योपुर के आवदा थाना इलाके में एक तेज रफ्तार डंपर ने सड़क पर बैठी […]

You May Like