
श्योपुर। श्योपुर में डंपर ने पांच गायों को कुचल दिया। इनकी मौत हो गई जबकि 4 मवेशी घायल हो गए। ग्रामीणों ने ड्राइवर को पुलिस को सौंप दिया। ड्राइवर शराब के नशे में बताया गया है। श्योपुर के आवदा थाना इलाके में एक तेज रफ्तार डंपर ने सड़क पर बैठी गायों के झुंड को रौंद दिया। सरजूपुरा-बछेरी गांव के पास हुए हादसे में पांच गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन से चार गायें गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ड्राइवर से पूछताछ कर रही है।
