री-नीट परीक्षा की निष्पक्षता के लिए एनएसयूआई ने किया हवन-पूजन

भोपाल। देशभर में रविवार को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा री-नीट परीक्षा आयोजित किए जाने के बीच भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने भोपाल में विशेष हवन-पूजन कर परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता के लिए प्रार्थना की। संगठन ने पूर्व में हुए कथित पेपर लीक प्रकरण के कारण छात्रों और अभिभावकों के बीच पैदा हुए अविश्वास पर चिंता व्यक्त की।

गौरतलब है कि पिछली नीट परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों के बाद देशभर में व्यापक आक्रोश देखने को मिला था। इस विवाद के चलते एनएसयूआई ने कई राज्यों में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार से जवाबदेही तय करने तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की थी।

भोपाल में आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार और जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर ने किया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में परीक्षा को पेपर लीक मुक्त और पारदर्शी बनाने की मांग वाले तख्तियां लेकर लाखों परीक्षार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और परीक्षा के सफल संचालन के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर रवि परमार ने कहा कि पिछली परीक्षा में हुए पेपर लीक ने देश की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए और लाखों विद्यार्थियों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ा। वहीं अक्षय तोमर ने परीक्षा प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा परीक्षा संबंधी अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

कार्यक्रम में अनिमेष गोंडली, राजवीर सिंह, आदर्श रघुवंशी, पर्व सक्सेना, गोविंदा पटेल, रितिक शर्मा, धीरज सिंह, अमित यादव और वंश तुर्कर सहित बड़ी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Post

जल के ऊपर योग साधना कर प्रधान आरक्षक बीडी दाहिया ने बनाया अनूठा रिकॉर्ड

Sun Jun 21 , 2026
दमोह। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा लोगों को योग के प्रति जागरूक किया जा रहा है ताकि लोग योग करें और स्वस्थ रहें. इसी कड़ी में मध्य प्रदेश पुलिस दमोह जिला के थाना हटा के प्रधान आरक्षक भगवान दास दहिया ने उपकाशी हटा में जल […]

You May Like