
भोपाल। ईटखेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम अचारपुरा में एक 3 वर्षीय बच्चा अपने घर का रास्ता भटक गया. इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल रविवार को दी गई. सूचना मिलते ही तत्काल ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया.
डायल-112 स्टाफ ने मौके पर पहुँचकर बच्चे को संरक्षण में लिया. बच्चे से जब उसके परिजनों के बारे में पूछा गया तो कोई जवाब नहीं दे पा रहा था. डायल-112 जवानों ने बच्चे को एफआरव्ही वाहन में अपने साथ बैठाया और आस-पास जाकर बच्चे के परिजन की तलाश शुरू की. लोगों से पूछताछ करने पर बच्चे के परिजन एक फैक्ट्ररी में मिले, जिन्हें बच्चे की पहचान और सत्यापन सुपुर्द किया गया.
