
ग्वालियर। जिले के मोहना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए तुरंत राहत कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार तीनों घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।
