
निगम ने जब्त किया एक ट्रक सामान
नव भारत न्यूज
इंदौर. शहर में यातायात सुधार मुहिम के तहत सड़क और फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने के मुहिम निरंतर जारी है. उक्त मुहिम के तहत सड़क और फुटपाथ पर समान रखकर यातायात व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. आज प्रशासन और निगम ने अन्नपूर्णा क्षेत्र में कारवाई की.
आज नगर निगम के जोन 15 के अंतर्गत नरेंद्र तिवारी मार्ग चारु मेडिकल से लेकर श्रीजी ज्यूस सेंटर तक कारवाई की गई। इसके तहत दुकानों, मकानों, सड़क पर खड़े वाहनों पर चालान बनाकर 12 हजार 500 रुपए वसूल किए गए. इसके साथ दुकानों के टीनशेड और अतिक्रमण हटाए गए. कार्रवाई के दौरान एक ट्रक समान जब्त किया गया. ट्रैफिक पुलिस द्वारा सभी दुकानदारों को चेतावनी दी गई. कार्रवाई में एसडीएम सीमा मौर्य, निगम झोनल अधिकारी सुनील सिंह जादौन, भवन निरीक्षक अनुभूती मडावी, रिमूवल दस्ते के तिवारी, बेंडवाल एवं यातायात थाना टीआई विजय तिवारी उपस्थित थे।
