सागर: गोला कुआँ तिराहा के पास नाले किनारे अवैध निर्माण को नगर निगम प्रशासन द्वारा जमीदोज किया गया, उक्त निर्माण बिना भवन भूमि अनुज्ञा के किया जा रहा था इस अवैध निर्माण के विरुद्ध सीएम हेल्प लाइन पर शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। एवं रजिस्ट्री व नामांतरण आदि के दौरान भी आपत्तियां लगाई गई थीं। निगम प्रशासन द्वारा निर्माणकार्य को तत्काल रोकने और निर्माण हटाने की सूचना निर्माणकर्ता को दी गई थी।
सूचना प्राप्त हुई है की उक्त जमीन शासकीय है जिसकी खरीद फरोख्त दस्तावेजों में छेड़ छाड़ कर की गई है। मौक़े पर उक्त निर्माण के पीछे नाले की ओर पुराना घाट निर्मित है उक्त घाट के हिस्से सहित शासकीय जमीन पर यह निर्माण किया गया है मोंगा नाले के घाट की कुछ सीढ़ियां अब भी दिखाई दे रहीं हैं। उक्त जमीन सहित कुल तीन जगहों की भी सूचना प्राप्त हुई है जो दस्तावेजों से छेड़छाड़ कर रजिस्ट्री कराई गयीं हैं।
इस प्रकार के प्रकरणों में जाँच की जा रही है। गोला कुआँ तिराहे पर उक्त जमीदोज अवैध अतिक्रमण से संबंधितों द्वारा बिना साक्ष्यों और बिना तथ्यों के नगर निगम प्रशासन की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से मिथ्या आरोप लगाए जा रहे हैं जो की पूरी तरह निराधार हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से नगर निगम प्रशासन तथा निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री का नाम प्रयोग करते हुए मिथ्या और भ्रामक खबर चलाकर प्रचार प्रसार करते हुए नगर निगम प्रशासन की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। उक्त निराधार आरोपकर्ताओं और प्रचार प्रसार करने वालों पर वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।
