संविधान गौरव अभियान चलाने का निर्णय सराहनीय – यादव

भोपाल, 11 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संविधान गौरव दिवस अभियान चलाने का निर्णय लिया है, जो सराहनीय है और इसके लिए वे पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करना चाहते हैं।

डॉ यादव ने वीडियाे संदेश के जरिए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2015 से संविधान दिवस मनाने की परंपरा प्रारंभ हुयी है। यह हम सभी के लिए गौरव की बात है। इसी तरह भाजपा ने 11 जनवरी से 25 जनवरी तक संविधान गौरव दिवस अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इस दौरान अलग अलग शैक्षणिक गतिविधियां, जैसे निबंध प्रतियोगिता और परिचर्चा जैसे आयोजन होंगे, जो संविधान पर केंद्रित रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा द्वारा संविधान को लेकर जन जागरुकता बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए वे भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा और प्रधानमंत्री श्री मोदी को बधाई देना चाहते हैं। यह प्रसन्नता की बात है कि हमारे नेताओं ने देश का ध्यान संविधान की तरफ दिलाया। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और इस पखवाड़े के दौरान हम सभी को संविधान के अनुसार चलने का संकल्प लेना चाहिए।

Next Post

डा. मूर्ति ने स्वर्ण पदक जीतकर पूरे देश में बस्तर का नाम रौशन किया

Sat Jan 11 , 2025
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email जगदलपुर, 11 जनवरी (वार्ता) देश की राजधानी नयी दिल्ली में आयोजित अखिल भारतीय सिविल सेवा (एआईसीएस) बैडमिंटन प्रतियोगिता 2024-25 के 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के पुरुष युगल मुकाबले में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुये […]

You May Like

मनोरंजन