सोनी सब ने नये शो ‘वीर हनुमान’ की घोषणा की

मुंबई, (वार्ता) सोनी सब ने अपने नये शो ‘वीर हनुमान’ की घोषणा की है।

सोनी सब एक बार फिर दर्शकों के लिए पौराणिक कथाओं से भरपूर नया शो ‘वीर हनुमान’ लेकर आ रहा है। यह भव्य शो भगवान हनुमान की असाधारण यात्रा को दर्शाएगा ,जिसमें उनकी बाल सुलभ मासूमियत से लेकर उनकी दिव्यता और महानता की खोज तक शामिल होगी।

इस शो में एक शानदार स्टारकास्ट नज़र आएगी, जिसमें प्रतिभाशाली युवा अभिनेता आन तिवारी भगवान हनुमान की भूमिका निभाएंगे। उनके साथ आरव चौधरी हनुमान के पराक्रमी पिता केसरी के रूप में नजर आएंगे, जबकि उनकी माता अंजनी की भूमिका सायली सालुंके निभाएंगी। माहिर पांधी शक्तिशाली बाली की भूमिका में नजर आएंगे, जो हनुमान के जीवन में एक अहम किरदार है।‘वीर हनुमान’ जल्द हीं सोनी सब पर शुरू होगा।

Next Post

अमेज़न एमएक्स प्लेअर ने 100 से ज़्यादा नए शो की सूची प्रस्तुत की

Sat Feb 1 , 2025
मुंबई, (वार्ता) अमेज़न एमएक्स प्लेअर ने वर्ष 2025 के लिए अपनी 100 से अधिक नई शोज़ की सूची पेश की है। बॉबी देओल , सुनील शेट्टी ,जैकी श्रॉफ, रेमो डिसूजा ,मलाइका अरोड़ा, अशनीर ग्रोवर जैसी प्रमुख हस्तियों की शानदार उपस्थिति के बीच, अमेज़न एमएक्स प्लेअर ने 2025 के लिए अपनी […]

You May Like