सरकार ने पहलगाम की विधवाओं को धोखा देकर पाकिस्तान के साथ मैच खेला : आप

नयी दिल्ली, 29 सितंबर (वार्ता) आम आदमी पार्टी (आप) ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि सरकार ने पहलगाम की विधवाओं को धोखा देकर पाकिस्तान के साथ मैच खेला है।
आप दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने भाजपा पर प्रहार करते हुए साेमवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा ” झूठ की फैक्ट्री कान खोल के सुन। तुम अपनी घटिया स्क्रिप्ट पर खिलाड़ियों और अभिनेताओं को नचाना बंद करो । केंद्र सरकार ने 26 पहलगाम की विधवाओं को धोखा देकर पाकिस्तान के साथ मैच खेला।”
उन्होंने कहा ”पायरेटेड सीडी की दुकान – दूसरों के वीडियो को एडिट करने की अपनी ओछी हरकतें छोड़ दे और जय शाह को बता दे भारत-पाकिस्तान मैच से 490 करोड़ से 630 करोड़ की कमाई हुयी है। अगर पहलगाम हमले के परिवारों में वह पैसा बांटा जायेगा तो हर परिवार को 19 से 25 करोड़ रुपये मिलेंगे। सारी अदालतें बंद कर दो, किसी के घर का कोई मारा जाता है तो हत्यारों पर मुकदमा मत करना, हत्यारों के साथ खो-खो खिलवा देना ।”

Next Post

चरमपंथी सोच के लोगों से मिल रही है राहुल गांधी को धमकी : कांग्रेस

Mon Sep 29 , 2025
नयी दिल्ली, 29 सितंबर (वार्ता) कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला करते हुए कहा है कि चरमपंथी विचारधारा कमजोर पड़ रही है इसलिए इस सोच के लोग अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी को धमकी दे रहे हैं। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा […]

You May Like