ओडिशा में एक बेटी की भाजपा सिस्टम ने कर दी हत्या : राहुल

नयी दिल्ली, 15 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ओडिशा में एक युवती के आत्मदाह को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सिस्टम की हत्या करार देते हुए कहा है कि यदि दुष्कर्मियों को पकड़ने की उसकी बात सुन ली जाती तो यह बेटी आज हमारे बीच जिंदा होती।

श्री गांधी ने मंगलवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “ओडिशा में इंसाफ़ के लिए लड़ती एक बेटी की मौत, सीधे-सीधे भाजपा के सिस्टम द्वारा की गई हत्या है। उस बहादुर छात्रा ने यौन शोषण के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई – लेकिन न्याय देने के बजाय, उसे धमकाया गया, प्रताड़ित किया गया, बार-बार अपमानित किया गया।”

उन्होंने भाजपा सरकार को उसकी मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि जिन्हें उसकी रक्षा करनी थी, वही उसे तोड़ते रहे। हर बार की तरह भजपा का सिस्टम आरोपियों को बचाता रहा – और एक मासूम बेटी को खुद को आग लगाने पर मजबूर कर दिया।

श्री गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए कहा, “ये आत्महत्या नहीं, सिस्टम द्वारा संगठित हत्या है। मोदी जी, ओडिशा हो या मणिपुर – देश की बेटियां जल रही हैं, टूट रही हैं, दम तोड़ रही हैं। और आप? खामोश बने बैठे हैं। देश को आपकी चुप्पी नहीं, जवाब चाहिए। भारत की बेटियों को सुरक्षा और इंसाफ़ चाहिए।”

गौरतलब है कि ओडिशा के बालासौर में यौन पीड़ित एक छात्रा ने आत्मदाह कर दिया था जिसके बाद उसे भुवनेश्वर एम्स में भर्ती कराया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।

Next Post

कांवड़ यात्रा-क्यूआर कोड विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड को नोटिस

Tue Jul 15 , 2025
नयी दिल्ली, 15 जुलाई (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुकान मालिकों की जानकारी हासिल करने के उद्देश्य से कथित तौर पर ‘क्यूआर कोड’ प्रदर्शित करने के उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सरकारों के निर्देश को चुनौती देने वाली एक याचिका पर मंगलवार को उन्हें नोटिस जारी किया। न्यायमूर्ति […]

You May Like