नयी दिल्ली, 06 मार्च (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मुंबई धरावी के कुछ कारीगरों से मुलाकात की, जो पुराने टायरों (रिसाइकल टायरों) से हैंड-बैग बनाने का काम करते हैं।
कांग्रेस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि श्री गांधी ने धारावी में हुनरमंद कारीगरों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने चमार स्टूडियो का दौरा किया, जहां वह डिजाइनर सुधीर राजभर और उनकी टीम के कारीगरों से भी मिले।
श्री गांधी ने कहा, “यह स्टूडियो अपने रचनात्मक दृष्टिकोण के लिए प्रसिद्ध है, जिसमें वह पुराने टायरों का उपयोग कर हैंडबैग बनाते हैं। देश की प्रगति में धारावी के मेहनतकश लोगों का भी महत्वपूर्ण योगदान है, लेकिन उन्हें अपनी मेहनत और हुनर का सही मोल नहीं मिलता। हम इन मेहनतकश लोगों के अधिकारों और उनकी भागीदारी के लिए लड़ रहे हैं। हम न्याय की इस लड़ाई में उनके साथ खड़े हैं।”
