तालाब में डूबने से 12 वर्षीय बालक की मौत 

सीधी।पुलिस थाना मड़वास क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अमहिया के ग्राम धनौर में 12 वर्षीय बालक की तलाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार धनौर बस्ती में बने समिति बांध तालाब में नहाने गये पवन कोल पिता सोनू कोल उम्र 12 वर्ष निवासी धनौर के तालाब में नहाते वक्त गहरे पानी में चले जाने से डूबने से मौत हो गई। बताया गया कि मृतक पवन कोल दोपहर 2 बजे अपने घर से कुछ ही दूर पर बने तालाब पर नहाने के लिए अपने साथियों के साथ गया हुआ था। गहरा पानी होने की वजह से डूबने से उसकी मौत हो गई। साथ में नहाने गए साथियों द्वारा मृतक पवन कोल के परिजनों को जानकारी दी । घटना के संबंध की जानकारी पुलिस थाना मड़वास प्रभारी भूपेश वैस को दी गई। थाना प्रभारी द्वारा पुलिस टीम भेज कर घटनास्थल का जांच कर पंचनामा बनाकर मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम करा कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

Next Post

साक्षी पाण्डेय आईपीएस के लिए चयनित

Sat Sep 20 , 2025
सीधी। जिले के ग्राम पड़खुरी निवासी हरिप्रसाद पाण्डेय की सुपुत्री कु .साक्षी पाण्डेय ने प्रथम प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण कर आईपीएस के लिए लेफ्टिनेंट ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी चेन्नई में चयनित होकर पूरे जिले का नाम रोशन कर पूरे विंध्य को गौरवान्वित किया हैं। सीधी जिले से वह प्रथम […]

You May Like