
सीधी। जिले के ग्राम पड़खुरी निवासी हरिप्रसाद पाण्डेय की सुपुत्री कु .साक्षी पाण्डेय ने प्रथम प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण कर आईपीएस के लिए लेफ्टिनेंट ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी चेन्नई में चयनित होकर पूरे जिले का नाम रोशन कर पूरे विंध्य को गौरवान्वित किया हैं। सीधी जिले से वह प्रथम आईपीएस बनी है।उनकी इस उपलब्धि पर लगातार बधाई देने वाले उनके घर पहुंच रहे हैं। परिजन भी काफी उत्साह से लोगों से मिल रहे हैं।
