
मुलताई। नगर में नए टीआई के प्रभार लेने के बाद से चोरी की घटनाए लगातार हो रही है। अज्ञात चोरो ने अब मासोद रोड पंप हाउस के पास स्थित खाटू श्याम मंदिर हवेली को अपना निशाना बनाया है।बताया जाता है शनिवार देर रात अज्ञात चोरो ने हवेली मंदिर की दानपेटी उठाकर खेत में ले जाकर पेटिया तोड़कर करीब 40 हजार रुपए चोरी कर ले गए।चोरी से पहले चोरो ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों के तार काटे थे।जिसके बाद खाटू श्याम महिला मंडल की महिलाए थाने पहुंची एवं घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस द्वारा मामले में जांच की जा रही है। घटना के दौरान मंदिर का चौकीदार और पुजारी सो रहे थे, इसलिए किसी को इसकी भनक नही लगी।सुबह जब पुजारी मंगला आरती करने मंदिर पहुंचे तो मंदिर में दान पेटिया नही मिली।जिसकी सुचना श्रद्धालुओं को दी,तलाश करने पर मंदिर के पीछ खेत मे टूटी हुई पेटियां पड़ी हुई थी। चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर दान पेटिया बरामद की। पुजारी युगल किशोर शर्मा ने बताया कि दान पेटियो में करीब 40 हजार रुपए से अधिक की राशि होने का अनुमान है।मंदिरो में लगातार हो रही चोरी की घटनाओ के बाद श्रद्धालुओं में गुस्सा दिखाई दे रहा है।अब लोग पुलिस की गश्त पर सवाल उठा रहे है।वहीं पुलिस मंदिर में हुई पुरानी चोरी का खुलासा नही कर पा रही, जिससे चोर मंदिरो को निशाना बना रहे है।महिला मंडल ने शीघ्र कार्रवाई करने एवं दूसरे मंदिरो में चोरी की पुनरावृति नही होने की बात कही है।
