बारिश के बाद कई सड़कें बनी तालाब, लोगों की बढ़ी मुश्किलें

इंदौर: लंबे इंतजार के बाद हुई झमाझम बारिश ने जहां शहरवासियों को उमस और गर्मी से राहत दी, वहीं कई इलाकों में जल निकासी व्यवस्था की स्थिति भी सामने आ गई. मांगलिया मार्ग स्थित एबी रोड पर बारिश के बाद जगह-जगह पानी जमा हो गया. देखते ही देखते मुख्य सड़क का बड़ा हिस्सा तालाब जैसा नजर आने लगा. सड़क पर पानी भरने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

एबी रोड शहर के व्यस्त मार्गों में शामिल है और यहां दिनभर बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही रहती है. बारिश के बाद सड़क पर जलभराव होने से वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। पानी अधिक होने के कारण कई जगह सड़क पर बने गड्ढे भी दिखाई नहीं दे रहे थे. ऐसे में वाहन चालकों को पानी के बीच से सावधानीपूर्वक गुजरना पड़ा. दोपहिया वाहन चालकों के लिए स्थिति और भी मुश्किल रही. पानी की निकासी नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर ही जमा हो जाता है. इससे यातायात प्रभावित होने के साथ ही दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है. लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान सड़क पर जमा पानी कई घंटे तक नहीं निकल पाता, जिससे आवागमन में परेशानी होती है.

हर साल बनती है यही स्थिति
स्थानीय निवासी अक्षय ने बताया कि इतने दिनों बाद बारिश हुई तो उम्मीद थी कि मौसम सुहाना होगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. लेकिन एबी रोड की स्थिति देखकर परेशानी बढ़ गई. उन्होंने कहा कि मुख्य सड़क पर इतना पानी जमा है कि यह सड़क कम और तालाब ज्यादा नजर आ रही है. पानी भरने के कारण सड़क के गड्ढे दिखाई नहीं दे रहे हैं और वाहन चालकों को काफी सावधानी से निकलना पड़ रहा है. हर साल बारिश के दौरान इसी तरह की स्थिति देखने को मिलती है. पानी की निकासी के लिए स्थायी व्यवस्था नहीं होने से थोड़ी तेज बारिश होते ही सड़क पर जलभराव हो जाता है. इससे यहां से गुजरने वाले लोगों में दुर्घटना का डर बना रहता है.

Next Post

नेशनल लोक अदालत के लिए प्रचार रथ रवाना

Tue Sep 8 , 2026
सीहोर। 12 सितंबर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत एवं विद्युत प्रकरणों में दी जाने वाली विशेष छूट के प्रचार-प्रसार के लिए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव कुमार अग्रवाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रचार रथों को रवाना किया गया. प्रचार वाहनों के माध्यम से जिंगल्स, पम्पलेट्स एवं फ्लेक्स […]

You May Like