नयी दिल्ली, 26 सितंबर (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सर्वश्री जिया लाल भारद्वाज और रोमेश वर्मा को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्त किया है।
केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को एक अधिसूचना जारी कर यह जानकारी दी गई।
अधिसूचना में कहा गया है, ” राष्ट्रपति भारत के संविधान के अनुच्छेद 217 के खंड (1) द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए जिया लाल भारद्वाज और रोमेश वर्मा को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करते हैं, जो उनके संबंधित पदों का कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगा।”
