अज्ञात कार सवारों ने युवक से 26 हजार रुपये उड़ाए

सीधी। शहर में दिनदहाड़े जेबकटी की बड़ी वारदात सामने आई है। ग्राम भगवार (कुसमी) निवासी राजेश कुमार गुप्ता के साथ चार अज्ञात व्यक्तियों ने धोखाधड़ी कर करीब 26 हजार रुपये गायब कर दिए।

जानकारी के अनुसार 25 सितंबर को पीड़ित राजेश कुमार सीधी बाजार किराना एवं जनरल स्टोर का सामान खरीदने आए थे। गांधी चौराहा के पास अचानक एक सफेद अल्टो कार में बैठे चार लोगों ने उन्हें जबरन गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद कॉलेज रोड स्थित आरा मशीन के पास गाड़ी रोकी गई। इसी दौरान चालाकी से राजेश कुमार की जेब में रखे लगभग 26 हजार रुपये निकाल लिए गए।

पीड़ित को घटना की भनक तब लगी जब उन्होंने दुकानदार अनिल सिंधी को पैसे देने चाहे, लेकिन जेब से रुपए गायब निकले। समीप लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद होने की संभावना जताई जा रही है।

पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक सीधी को लिखित आवेदन देकर की है तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। आवेदन की प्रतिलिपि थाना कोतवाली सीधी को भी अग्रेषित की गई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि भीड़-भाड़ वाले इलाके में इस तरह की घटना होना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।

Next Post

साझा चूल्हा के रसोइयों को 28 महीने से नही मिला मानदेय

Fri Sep 26 , 2025
चितरंगी। महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत संचालित साझा चूल्हा कार्यक्रम के रसोइयों को पिछले 28 महीने से मानदेय नही मिला है। जानकारी के अनुसार महिला एवं बाल विकास विभाग जिला कार्यक्रम अधिकारी की लापरवाही का खामियाजा साझा चूल्हा कार्यक्रम समूह के रसोइयों को भुगतना पड़ रहा है। कई […]

You May Like