चाकू के साथ तीन युवक गिरफ्तार

इंदौर. शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने अवैध धारदार चाकू लेकर घूम रहे तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हथियार जब्त किए हैं.

मल्हारगंज पुलिस ने पीलीयाखाल नाले के पास से विकास परमार उम्र 23 साल निवासी आराधना नगर, साठ फीट रोड को खटकेदार धारदार स्टील के चाकू के साथ पकड़ा. उसके खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया. वहीं बाणगंगा पुलिस ने गार्डन में छतरी के पास सुनसान स्थान से मनीष वर्मा उम्र 18 साल निवासी उज्जैन नाका के पास बाणेश्वरी कुंड को बटनदार तेजधार चाकू के साथ गिरफ्तार किया. इसी तरह चंदननगर पुलिस ने शुलभ कॉम्प्लेक्स के पास से फैजान उम्र 20 साल निवासी न्यू लक्ष्मी नगर को खटकेदार धारदार चाकू के साथ पकड़ा. तीनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

मंडी या गोदाम? व्यापारियों के बोरों से पटे शेड, किसानों को उपज उतारने की जगह नहीं

Fri Mar 13 , 2026
बैतूल। कृषि उपज मंडी बडोरा में अव्यवस्था के कारण किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंडी परिसर में व्यापारियों के हजारों बोरे कई दिनों से पड़े होने के कारण किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए घंटों मंडी के बाहर सड़क पर खड़े होकर इंतजार करना […]

You May Like

मनोरंजन