सरपंच ने अपनी जमीन बचाने बदला सड़क का रास्ता?

सिंगरौली । जपं बैढ़न अंतर्गत ग्राम पंचायत भाऊखांड की सोनी बस्ती में पीसीसी सड़क एवं पुल निर्माण को लेकर विवाद गहरा गया है।

ग्रामीणों ने सरपंच बाबूराम जायसवाल, सचिव धर्मेंद्र सिंह तथा रोजगार सहायक अरविंद जायसवाल पर प्रस्तावित निर्माण स्थल में मनमाने बदलाव का आरोप लगाया है। मामले को लेकर ग्रामीणों ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कर निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता दीनानाथ सोनी का आरोप है कि निर्माण कार्य का प्रस्ताव प्रारंभ में प्रहलाद विश्वकर्मा के घर की ओर से स्वीकृत किया गया था, लेकिन बाद में सरपंच की भूमि प्रभावित होने की आशंका के चलते मार्ग बदल दिया गया। आरोप है कि अब सड़क एवं पुल का निर्माण उनकी पट्टे की भूमि से जबरन कराया जा रहा है, जिसका उन्होंने विरोध किया है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि बीते दो दिनों से देर रात जेसीबी मशीन लगाकर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उनका कहना है कि मामले की जानकारी जनपद पंचायत के अधिकारियों को भी दी गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस हस्तक्षेप नहीं हुआ है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है। फिलहाल ग्रामीण निष्पक्ष जांच कर मूल स्वीकृत प्रस्ताव के अनुसार निर्माण कराने की मांग कर रहे हैं।

Next Post

डॉक्टर्स डे पर Three Sister Team की पहल: जिला अस्पताल में 'पहल की बगिया' में किया पौधारोपण

Wed Jul 1 , 2026
दमोह। स्वस्थ समाज और स्वस्थ पर्यावरण का संदेश देते हुए Three Sister Team ने डॉक्टर्स डे के अवसर पर जिला अस्पताल दमोह में एक अनूठी पहल की। टीम द्वारा ‘पहल मानवता की ओर’ अभियान के तहत जिला अस्पताल परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस सराहनीय पहल का नेतृत्व Three […]

You May Like