डॉक्टर्स डे पर Three Sister Team की पहल: जिला अस्पताल में ‘पहल की बगिया’ में किया पौधारोपण

दमोह। स्वस्थ समाज और स्वस्थ पर्यावरण का संदेश देते हुए Three Sister Team ने डॉक्टर्स डे के अवसर पर जिला अस्पताल दमोह में एक अनूठी पहल की। टीम द्वारा ‘पहल मानवता की ओर’ अभियान के तहत जिला अस्पताल परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस सराहनीय पहल का नेतृत्व Three Sister Team की सदस्य नर्सिंग ऑफिसर बबीता चौबे, नसीमा बेगम व नम्रता द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम में जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. प्रहलाद पटेल सहित वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अमित प्रकाश जैन, डॉ. दिवाकर पटेल, डॉ. चक्रेश चौधरी, डॉ. मनीष संगतानी, डॉ. अल्का सोनी, डॉ. नीरज चतुर्वेदी, डॉ. सुरेंद्र ठाकुर एवं समस्त चिकित्सकों को स्मृति चिन्ह स्वरूप पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया।सम्मान के उपरांत सभी चिकित्सकों ने ‘पहल की बगिया’ नाम से चिन्हित स्थान पर स्वयं एक-एक पौधा रोपित किया। Three Sister Team की ओर से बताया गया कि इसका उद्देश्य है कि “जो हाथ रोगियों को नया जीवन देते हैं, वही हाथ पर्यावरण को भी हरा-भरा रखें।” यह पहल अस्पताल को ‘ग्रीन हॉस्पिटल’ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।कार्यक्रम के अंत में Three Sister Team ने समस्त चिकित्सकों, स्टाफ और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

Next Post

तत्त्वम् आयुर्वेद में पंचकर्म एवं बॉडी डिटॉक्स शिविर आयोजित, विशेषज्ञों ने दिया परामर्श

Wed Jul 1 , 2026
मंदसौर। शहर स्थित तत्त्वम् आयुर्वेद में बुधवार को विशेष पंचकर्म एवं बॉडी डिटॉक्स (शरीर शुद्धि) शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में रोगियों ने भाग लेकर आयुर्वेदिक पंचकर्म चिकित्सा एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया। शिविर में मंदसौर इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदिक एजुकेशन एंड रिसर्च की ओर […]

You May Like