बिना लाइसेंस संचालित रिपैकिंग इकाई का भण्डाफोड़     

सतना : बिना किसी वैध खाद्य लाइसेंस के संचालित प्रतिष्ठान में खाद्य तेल की रिपैकिंग की जा रही थी. खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा औचक निरीक्षण करते हुए उक्त गड़बड़ी को पकड़ा. खाद्य सुरक्षा मानकों का गंभीर उल्लंघन होता पाए जाने पर एक ओर जहां भारी मात्रा में एक्सपायरी खाद्य सामग्री जब्त कर ली गई वहीं दूसरी ओर उक्त प्रतिष्ठान को सील कर दिया गया.प्राप्त सूचना के आधार पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभिषेक बिहारी गौर, अशोक कुर्मी और शीतल सिंह की टीम शुक्रवार को शहर के चाणक्यपुरी कालोनी में पहुंची. जहां पर स्थित कृष्णा मार्ट नामक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण शुरु किश गया.

निरीक्षण के दौरान यह जानकारी सामने आई कि उक्त प्रतिष्ठान बिना किसी वैध लाइसेंस के ही संचालित हो रहा है. इतना ही नहीं बल्कि प्रतिष्ठान के परिसर में खाद्य तेल की रिपैकिंग की जा रही थी. जहां पर खाद्य तेल की रिपैकिंग की जा रही थी वहां पर न सिर्फ काफी गंदगी पसरी हुई थी बल्कि वहां की परिस्थितियां भी काफी अमानक नजर आ रही थीं. इसी कड़ी में जांच आगे बढ़ाई गई तो खाद्य तेल के पैकेट और कंटेनरों पर खाद्य सुरक्षा मानक के अनुसार न कोई लेवल लगा था और न कोई विवरण अंकित था. रिपैक किए गए खाद्य तेल पर उत्पाद का नाम, बैच नंबर, पैकिंग तिथि, उपयोग की अवधि और अन्य अनिवार्य वैधानिक जानकारियां नदारद थीं.

इस तरह की गंभीर अनियमितता सामने आने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने उक्त प्रष्ठिान को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया.    स्टोर में मिले एक्सपायर्ड उत्पादखाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने जब उक्त प्रतिष्ठान के स्टोर की जांच की तो वहां पर काफी मात्रा में ऐसे उत्पाद पाए गए जिनके उपयोग किए जाने की अवधि समाप्त हो चुकी थी. लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें बेचने के लिए काफी मात्रा में स्टॉक करके रखा गया था. जिसे देखते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा वहां पर मौजूद खाद्य तेल और एक्सपायर्ड खाद्य सामग्रियों का नमूना एकत्र कर उसे जांच के लिए भोपाल स्थित प्रयोगशाला के लिए भेज दिया गया.

Next Post

‘ऑपरेशन तूफान’ के तहत दो प्रमुख अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के सरगना गिरफ्तार

Sat Jun 6 , 2026
तिरुवनंतपुरम, 06 जून (वार्ता) केरल पुलिस ने मादक पदार्थो की श्रृंखलाओं को नष्ट करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे राज्यव्यापी नशीली दवाओं के खिलाफ अभियान ‘ऑपरेशन तूफान – द नार्को हंट’ के तहत एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क से जुड़े दो प्रमुख सरगनाओं को गिरफ्तार किया है। गृह मंत्री […]

You May Like