जीजा ने साले की हंसिया मार कर दी हत्या

नवीन देवरी में हुई वारदात, आरोपी फरार

जबलपुर: चरगवां थाना अंतर्गत नवीन देवरी में गुरूवार क़ो जीजा ने साले पर हसिया से वार कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसल टीम मौके-ए-वारदात पर पहुंच गई और छानबीन शुरू करते हुए आरेापी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

चरगवां थाना प्रभारी अभिषेक प्यासी ने बताय कि ग्राम नवीन देवरी में रहने वाले जीवन लाल पिता हीरा लाल ठाकुर का गांव में ही रहने वाले कोरी लाल से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ गया कि मारपीट शुरू हो गई। जिसे देखकर जीवन लाल का साला भगत सिंह पिता अनवर सिंह 48 वर्षीय निवासी ग्राम नवीन देवरी बीच बचाव करने पहुंचा गया तो जीजा साले के बीच में झगड़ा हो गया.

जिसके बाद जीवन ने साले भगत पर सिर के पीछे हसिया से वार कर दिया, हमले में भगत सिंह की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस एफएसएल टीम मौके पर पहुंच गई और आरोपित जीवन पिता हीरा लाल ठाकुर 45 वर्षीय निवासी नवीन देवरी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है। प्रांरभिक जांच में यह बात सामने आई कि जीवन शराब के नशे में धुत था।

Next Post

कोकिलाबेन हॉस्पिटल में पुलिस ने की मॉक ड्रिल

Fri Mar 28 , 2025
सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर आपाताकालीन स्थिति के लिए किया तैयार इंदौर:शहर में सुरक्षा चाक-चौबंद रखने और किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए पुलिस ने कोकिलाबेन हॉस्पिटल में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. इस अभ्यास के तहत लावारिस विस्फोटक सामग्री वाली वस्तु मिलने […]

You May Like