NH44 जबलपुर-नागपुर मार्ग पर जाम, सुकतरा में सड़क पर रखा शव

सिवनी। शुक्रवार रात सुकतारा में हुए एक दर्दनाक कार हादसे में एक व्यक्ति की मृत्यु के उपरांत आज सुबह शनिवार को मृतक के परिजनों और आक्रोशित गांव वालों ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 (NH-44) पर चक्का जाम कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा कल देर रात उस वक्त हुआ

मुख्य मांगें और प्रदर्शन – हादसे के बाद गांव वालों और परिवारजनों ने मृतक के लिए उचित मुआवजे की मांग करते हुए NH-44 को अवरुद्ध कर दिया। प्रदर्शनकारी सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और की मांग कर रहे हैं।

सड़क पर अवरोध के कारण राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

प्रशासन की कार्रवाई – हादसे और जाम की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। वे प्रदर्शनकारियों को समझाने-बुझाने और जाम खुलवाने का प्रयास कर रहे हैं। स्थिति फिलहाल तनावपूर्ण बनी हुई है, और प्रशासन जल्द से जल्द यातायात बहाल करने की कोशिश में जुटा है।

Next Post

कायाकल्प योजना में बनी सड़कों की जांच करने आएगा दल

Sat Oct 25 , 2025
रीवा। रीवा नगर निगम क्षेत्र अन्तर्गत कायाकल्प योजना के तहत सडक़ो के किये गये निर्माण कार्य की जांच के लिये भोपाल से दल 29 अक्टूबर को रीवा आएगा और सडक़ो की गुणवत्ता की जांच करेगा. दरअसल नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को महापौर अजय मिश्रा बाबा ने तीन […]

You May Like