कायाकल्प योजना में बनी सड़कों की जांच करने आएगा दल

रीवा। रीवा नगर निगम क्षेत्र अन्तर्गत कायाकल्प योजना के तहत सडक़ो के किये गये निर्माण कार्य की जांच के लिये भोपाल से दल 29 अक्टूबर को रीवा आएगा और सडक़ो की गुणवत्ता की जांच करेगा. दरअसल नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को महापौर अजय मिश्रा बाबा ने तीन बिन्दुओ का पत्र लिखा था. जिसमें बताया था कि कायाकल्प के कार्यो की मानीटरिंग सही तरीके से नही की गई है. अवैध कालोनी एवं जहा पर घर नही है वहा सडक़े बन गई है. पत्र में महापौर ने आरोप लगाया था कि भोपाल से अधिकारी रीवा पहुंचे, लेकिन जिन ठेकेदारो का काम ठीक था उनकी सडक़ देख कर लौट गए. न तो महापौर से और न ही वार्ड पार्षद से मिले. 23 सितम्बर को नगरीय विकास मंत्री को महापौर द्वारा दिये गये पत्र के बाद अब कायाकल्प के कार्यो की जांच करने भोपाल से जांच दल भेजने की तैयारी की गई है. सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक 29 या 30 अक्टूबर को जांच दल रीवा आ सकता है.

Next Post

जिला अस्पताल में विवाद: दो महिलाओं की मारपीट का वीडियो वायरल

Sat Oct 25 , 2025
छतरपुर। जिला अस्पताल की तीसरी मंजिल पर शुक्रवार रात दो महिलाओं के बीच जमकर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर शनिवार को जमकर वायरल हो गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिलाएं एक-दूसरे के बाल पकड़कर लड़ रही हैं। इसी दौरान एक घायल व्यक्ति, जिसके सिर पर […]

You May Like