जिला अस्पताल में विवाद: दो महिलाओं की मारपीट का वीडियो वायरल

छतरपुर। जिला अस्पताल की तीसरी मंजिल पर शुक्रवार रात दो महिलाओं के बीच जमकर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर शनिवार को जमकर वायरल हो गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिलाएं एक-दूसरे के बाल पकड़कर लड़ रही हैं। इसी दौरान एक घायल व्यक्ति, जिसके सिर पर पट्टी बंधी हुई थी, एक महिला के चेहरे पर पैर रखकर उसे घसीटता दिखाई दिया। वहीं, एक अन्य व्यक्ति झगड़े को शांत कराने का प्रयास करता नजर आया।

पुलिस के अनुसार, मारपीट में शामिल महिलाएं अस्पताल से एक मरीज को लेकर फरार हो गई हैं। फिलहाल, इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद अस्पताल और पुलिस प्रशासन दोनों सक्रिय हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वीडियो में दिख रही सभी घटना के पहलुओं को स्पष्ट करने की कोशिश कर रही है।

Next Post

गंज में सोते समय कीड़े के काटने से बालिका की मौत

Sat Oct 25 , 2025
छतरपुर। बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम गंज में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां घर पर सोते समय अज्ञात कीड़े के काटने से 10 वर्षीय बालिका अंजलि रैकवार की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, अंजलि शुक्रवार रात अपने कमरे में सो रही थी, तभी उसे किसी अज्ञात कीड़े […]

You May Like