समय से पहले शाला बंद करने का मामला

उत्कृष्ट विद्यालय बड़वाह के समस्त शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी

 

खरगोन. जिला शिक्षा अधिकारी श्री एसके कानूडे ने शासकीय बालक उत्कृष्ट विद्यालय बड़वाह के प्राचार्य एवं समस्त शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है कि समय से पूर्व शाला बंद होने के कारण क्यों न उनका एक दिन का वेतन काटा जाए‌।शाला के प्राचार्य एवं समस्त शिक्षकों को दो दिन के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने कहा गया है। समय सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर एक पक्षीय कार्यवाही की चेतावनी दी गई है।

 

उल्लेखनीय की 18 जनवरी को निरीक्षण के दौरान पाया गया कि शासकीय बालक उत्कृष्ट विद्यालय बड़वाह दोपहर 3:30 बजे बंद कर दिया गया था, जबकि शाला के बंद होने का निर्धारित समय अपराह्न 4:30 बजे है।

Next Post

प्रदेश कांग्रेस में एक माह के अन्दर जिले से लेकर ब्लाक तक परिवर्तन हो जाएगा

Sat Jan 18 , 2025
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने मैहर प्रवास के दौरान कही यह बात सतना/मैहर.काग्रेस विधायक दल के नेता विधानसभा में नेताप्रतिपक्ष उमंग सिघार ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस में परिवर्तन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है.एक माह के अन्दर जिले से लेकर ब्लाक स्तर तक निष्क्रिय पदाधिकारियों को अलग कर […]

You May Like