रॉयल रेंजर्स, ड्रीम एफसी और एमिटी की रोमांचक जीत

नयी दिल्ली 24 अप्रैल (वार्ता) अनीता की शानदार हैट्रिक की मदद से रॉयल रेंजर्स ने सिटी एफसी को 3-0 से हरा कर डीएसए महिला प्रीमियर लीग में शानदार जीत दर्ज की।

नेहरू स्टेडियम में खेले गए दिन के पहले मैच में हंस कैपिटल फुटबाल क्लब ने ईव्स स्पोर्ट्स क्लब पर 4-2 की जीत दर्ज की। विजेता के लिए दो शानदार गोल करने वाली सृष्टि कुमार को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के पुरस्कार से नवाजा गया। वी चिंग और पायल ने एक-एक गोल बांटे। वहीं ईव्स के लिए नैंसी और नेहा ने एक-एक गोल किये।

पुरुषों की ए डिवीजन के एक मैच में आशुतोष के दो दर्शनीय गोलों से द ड्रीम टीम ने उत्तराखंड फुटबाल क्लब को 2-0 से पराजित किया। विजेता टीम ने अधिकांश समय दबदबा बनाया लेकिन कई आसान मौके गँवाए। वरना जीत का अंतर बड़ा हो सकता था।

अम्बेडकर स्टेडियम में खेले गए सीनियर डिवीजन लीग के मैच में एमिटी इंडियन नेशनल फुटबाल क्लब ने अहबाब एफसी को 5-3 से हराया। रोमांचक मुकाबले में विजेता टीम के लिए विकास दलाल और विनय ने दो दो तथा तनिश ने एक गोल किया। अहबाब के टी मिसाओ, मंगते और एल बेंजमीन ने एक-एक गोल दागे।

Next Post

जिम्बाब्वे से पहले टेस्ट मैच मिली हार के बाद बंगलादेश ने अनामुल हक को टीम में बुलाया वापस

Thu Apr 24 , 2025
ढाका, 24 अप्रैल (वार्ता) जिम्बाब्वे से पहले टेस्ट मैच में मिली हार के बाद बंगलादेश ने फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज अनामुल हक को दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम में वापस बुलाया है। बंगलादेश ने 28 अप्रैल से जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट […]

You May Like